बसंतराय झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
बसंतराय, गोड्डा।
गांधी मैदान में आयोजित नेटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बसंतराय झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिला सीएम सोई गोड्डा को 9-7 अंक से पराजित कर चैंपियनशिप का अवार्ड हासिल किया। मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव, तेरी माइनिंग के जनरल मैनेजर रितेश तिवारी, भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर कामेश्वर कुमार सहित कई गनमान्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया। इस दो दिवसीय नटबॉल चैंपियनशिप में कल 90 टीमों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बसंतराय झारखंड आवासीय विद्यालय में इस जीत पर वार्डन सुनीता कुमारी ने हर्ष व्यक्त किया है। कहा कि राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी द्वारा विद्यालय प्रांगण में कैंप लगाकर खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया गया। जिसका फायदा इस चैंपियनशिप में दिखने को मिला। विद्यालय की छात्राओं ने इस चैंपियनशिप को जीतकर गोड्डा जिला में अपना परचम लहराया और इस विद्यालय का नाम को रौशन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर लगन से अभ्यास करते रहने से कोई भी काम मुश्किल नहीं है। अभी हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह में बसंतराय झारखंड आवासीय विद्यालय को माध्यमिक परीक्षा 2025 मेंउत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय को पुरस्कार प्राप्त हुआ था। जिससे यहां के सभी छात्राएं और शिक्षिकाएं काफी उत्साहित है। विद्यालय पहुंचने पर पूरी टीम को वार्डन सुनीता कुमारी सहित सभी शिक्षिकाओं ने गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी है।
जावरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 100 किलो मावा ज़ब्त |
22/08/2026
(no title)
22/08/2026
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू करने के दिये निर्देश
22/08/2026
*जन शिकायतों का होना चाहिए स्थाई समाधान- विधायक अनिल यादव* कोसली, 21 अगस्त। कोसली के विधायक अनिल यादव ने आज जाटूसाना खंड कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान स्थाई रूप से होना चाहिए। एक बार जो समस्या उनके सामने आई हुई है, उसका फिर से दोहराव ना हो। विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन शिकायतों का निवारण करवाने के लिए समाधान शिविर की व्यवस्था लागू की है। यह तभी सफल हो पाएगी, जब जन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जन शिकायतों का निराकरण किए जाने के बाद एक बार उसकी फिर से पड़ताल करें। इस कार्य में जिला प्रशासन या उनकी तरफ से अधिकारियों को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह अवश्य की जाएगी। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में वे हर सप्ताह जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिनका एकमात्र मकसद जनता की शिकायतों को कम करना है। इस अवसर पर बीडीपीओ कविता, बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायत आदि विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ———
22/08/2026
देवास भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति
22/08/2026
जिन व्यक्तियों के नाम पर नौ सिम कार्ड हैं, तो उनहें अब नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा
22/08/2026
बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 13 व 14 सितंबर को कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ, कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को रात्रि 9:00 बजे से विशाल जागरण होगा। सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे हवन तथा प्रातः 11:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लखन मास्टर एवं शक्ति कोसलिया ने बताया कि बाबा में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
22/08/2026
लखनऊ में सीएम आवास के निकट गोमती नगर में जलभराव ने नगर निगम लखनऊ के दावों की पोल खोल के रख दी है।
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!