समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर डीसी ने दिए निर्देश
गोड्डा।
समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति, आधारभूत संरचना, विद्युत, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, पोषण वाटिका, आधार कार्ड में त्रुटि, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, एमटीसी में बच्चों की भर्ती एवं पोषण आहार जैसे योजनाओं की समीक्षा कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने व सेविका एवं सहायिका के चयन में पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले में अवस्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि जो भी नए आंगनबाड़ी केंद्र बन चुके हैं एवं शिफ्टिंग का कार्य नहीं किया गया है। वहां जल्द से जल्द नए आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट किए जाएं एवं वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जो की पूर्व में बहुत पहले ही बन चुके हैं एवं छोटे-मोटे कार्यों के कारण शिफ्टिंग नही हो नहीं हो पाया है। उसे चिन्हित कर जांच कर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षक को निरीक्षण के दौरान निर्धारित फॉर्मेट पर बिंदुवार सभी रिपोर्ट भरने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सभी सरकारी आंगनबाड़ी केन्द्र भवन में विद्युत संयोजन की स्थिति अपेक्षाकृत कम है। अब तक महागामा परियोजना को छोडकर अन्य किसी भी परियोजनाओं के द्वारा विद्युत संयोजन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है। उक्त के आलोक में शेष सभी सेविकाओं का विद्युत संयोजन हेतु ऑनलाइन अप्लाई एक सप्ताह के अंदर शत् प्रतिशत कराते हुए विद्युत संयोजन की पूर्ण प्रक्रिया निष्पादन का निर्देश सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। बैठक के दौरान विभागीय गाईड लाईन के अनुरूप सेविका एवं सहायिका जहां भी पद रिक्त है, वहां जिले के वरीय पदाधिकारियों के समक्ष ग्राम सभा एवंं वीडियोग्राफी कराकर पारदर्शी एवंं निष्पक्ष रुप से चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बीमा योजना के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि गोड्डा ग्रामीण, पोडैयाहाट, बसंतराय, सुन्दरपहाडी परियोजनाओं को छोड़कर अन्य किसी भी परियोजनाओं के द्वारा को बीमा योजना अन्तर्गत आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओं को अच्छादित करने हेतु शत्-प्रतिशत बैंक से मैपिंग नहीं कराया गया है। उक्त के आलोक में सभी संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को बीमा योजना के तहत् सभी शेष योग्य आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं का बैक से शत् प्रतिशत् मैपिंग कराकर एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। उक्त के आलोक में सभी संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को रिक्त केन्द्रों के पोषक क्षेत्र का जाति बाहुल्यता सर्वे प्रतिवेदन संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। बैठक के दौरान जिले में अति गंभीर कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सभी सीडीपीओ, डीएमएफटी टीम, सभी महिला पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे।
*जन शिकायतों का होना चाहिए स्थाई समाधान- विधायक अनिल यादव* कोसली, 21 अगस्त। कोसली के विधायक अनिल यादव ने आज जाटूसाना खंड कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान स्थाई रूप से होना चाहिए। एक बार जो समस्या उनके सामने आई हुई है, उसका फिर से दोहराव ना हो। विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन शिकायतों का निवारण करवाने के लिए समाधान शिविर की व्यवस्था लागू की है। यह तभी सफल हो पाएगी, जब जन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जन शिकायतों का निराकरण किए जाने के बाद एक बार उसकी फिर से पड़ताल करें। इस कार्य में जिला प्रशासन या उनकी तरफ से अधिकारियों को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह अवश्य की जाएगी। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में वे हर सप्ताह जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिनका एकमात्र मकसद जनता की शिकायतों को कम करना है। इस अवसर पर बीडीपीओ कविता, बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायत आदि विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ———
22/08/2026
देवास भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति
22/08/2026
जिन व्यक्तियों के नाम पर नौ सिम कार्ड हैं, तो उनहें अब नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा
22/08/2026
बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 13 व 14 सितंबर को कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ, कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को रात्रि 9:00 बजे से विशाल जागरण होगा। सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे हवन तथा प्रातः 11:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लखन मास्टर एवं शक्ति कोसलिया ने बताया कि बाबा में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
22/08/2026
लखनऊ में सीएम आवास के निकट गोमती नगर में जलभराव ने नगर निगम लखनऊ के दावों की पोल खोल के रख दी है।
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
भीकनपुर में छह घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत थाने के मुहाने पर चोरों का धावा, छह घर खंगाले; नकदी, बैटरियां और ट्रैक्टर का हिच ले गए बदमाश कुंदरकी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती भीकनपुर कुलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने घरों में नकब लगाने और ताले तोड़ने के साथ नकदी, कपड़े, घरेलू सामान, ट्रैक्टर की बैटरियां और लोहे का हिच चोरी कर लिया। एक ही रात में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नसरीन पत्नी हासम ने बताया कि चोर उनके घर से तीन हजार रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह उनका संदूक तालाब किनारे पड़ा मिला। नाजिम पुत्र शफीक के घर में चोरों ने तीन स्थानों पर नकब लगाने का प्रयास किया। दीवार काटकर बदमाश करीब दस हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर का लोहे का हिच ले गए। वारिस पुत्र अफसर के घर से करीब 3500 रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ। वहीं उनके भाई आरिफ के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। अख्तर पुत्र नन्हे और हसनैन पुत्र फरजंद के घर व गैरेज से ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली गईं। विपिन पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी चोरी होने की सूचना है। घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौ
22/08/2026
चिल्हाटी में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत झोलाछाप डॉक्टर्स पर अन्धविश्वास को बढ़ावा देने खड़े हुए गंभीर सवाल
22/08/2026
अमझेरा में चालनी रोड पर हरदम लाला मन्दिर के सामने तंबोली समाज की नानादेवी मन्दिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!