
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।8225072664।नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर लगातार हर दिन बन रही यातायात जाम की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, तहसीलदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने मकरोनिया चौराहे पर चारों ओर रोडो का निरीक्षण किया एवं यातायात को प्रभावित कर रहे अतिक्रमण हटाने के तुरंत निर्देश दिए। सभी दुकानदारों प्रतिष्ठानों मॉल संचालक को निर्देशित किया कि बह अपने प्रतिष्ठान पर उचित पार्किंग व्यवस्था रखें एवं गाड़ियों को व्यवस्थित लगावे जिससे कि जाम की स्थिति ना हो। मकरोनिया को स्वच्छ सुंदर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है आप सभी इसमें सहयोग करे।इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग में सभापति बलवंत सिंह ठाकुर उपयंत्री श्रीमती वर्षा साहू , शनि जैन राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।





