प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
महाराजगंज 1 सितंबर। बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्र हुईं और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा की।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती
ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान दरअसल देश की जनता का अपमान है, देश की लाखों माताओं को गाली दी गई , जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राजनीतिक शिष्टाचार की मर्यादा तोड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसी भाषा दोबारा प्रयोग की गई तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों देशवासियों की आशा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनके लिए अपमानजनक शब्द कहना, महिलाओं की अस्मिता और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा चुप बैठने वाली नहीं है, हर जिले में कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और कार्यालय का घेराव कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। भाजपा महिला मोर्चा ने साफ कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति की गुंजाइश है, लेकिन मां-बहन की गाली जैसी अभद्रता किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होगी।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सरोज पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी, जिला उपाध्यक्ष फरीदा इरम, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा, ममता भारती सुगंधा, रितु, इंद्रावती सहित तमाम महिला मोर्चा की कार्यकत्री मौजूद रही।
पूर्णिया में आधार केंद्रों पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं, तय शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: जिलाधिकारी
07/07/2026
CM Yogi Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
07/07/2026
चंदौली और वाराणसी में आज रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है।
07/07/2026
शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही तेज, लापरवाही बरतने वाले 155 डेयरी संचालको का आवंटन निरस्त
07/07/2026
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
07/07/2026
सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य
07/07/2026
कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद
07/07/2026
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा नहीं करने की शपथ
07/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’
07/07/2026
मीरजापुर थाना को०देहात पर पूर्व में पंजीकृत जिम जिहाद से सम्बन्धित गैंग लीडर व गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों द्वारा अपराध से अवैध रूप से अर्जित की गयी कीमत – र 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार की सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!