


हाथरस पुरदिलनगर अरिद्र नदी के बढ़ते जल स्तर से आम जनजीवन भी अस्त व्यस्त होता जा रहा है तकरीबन 1000 बीघा फसल पानी में डूब गई है इसमें धान और बाजार मुख्य रूप से शामिल है अब सड़कों के साथ पानी आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है जिसके चलते ग्रामीण चिंतित हैं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है पुरदिलनगर क्षेत्र से होकर अरिद्र नदी गुजरती है नदी से सेट गांव सिचावली कदीम नवापुर नगला बिहारी बरी का नगला असोई बरसामई बाणी मान्धाती का नगला उदैय नगला गोपालपुर कटाई महाराजपुर सहित कई गांव में पानी पहुंच गया है इन गांवों के खेत पानी में डूब गए हैं ग्रामीणों के अनुसार अब पानी तेज तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है सीचावली नगला बिहारी बरी का नगला आबादी क्षेत्र में पानी पहुंचने लगा है नगला बरी व नगला बिहारी जाने वाली सड़कों पर पानी बह रहा है इस कारण ग्रामीण व अन्य राहगीर इस पानी से होकर ही गुजर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है हम पशुओं के लिए चार कहां से कैसे लेकर के आए खेतों में पानी भरा हुआ होने के कारण पशुओं के लिए चारा भी नहीं आ पा रहा है एक्सईन चंद्रमौली द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय समस्या की बजे से नदी का बहाव बंधित हो गया था जिसे चालू करवा दिया गया है पानी की निकासी की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को भेजा गया है



