?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाने वाले हो जाएं सावधान! मऊरानीपुर में हुआ हादसा, खड़ी स्कूटी में लगी भीषण आग

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

Screenshot 20250910 210058 Facebook

इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाने वाले हो जाएं सावधान! मऊरानीपुर में हुआ हादसा, खड़ी स्कूटी में लगी भीषण आग

झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड के पास एक भयावह घटना ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। मंगलवार की दोपहर को अचानक एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शॉर्ट सर्किट के कारण आग का गोला बन गई। तेज धुआं और लपटों के साथ स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह घटना चश्मदीदों के लिए एक डरावना अनुभव बन गई, जिसे उन्होंने मोबाइल में रिकॉर्ड कर वायरल भी कर दिया। हालांकि, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज  ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

घटना के अनुसार, मोहल्ला बस्ती निवासी कनिष्क रावत अपने चाचा की इलेक्ट्रिक स्कूटी पर पैसे निकालने के लिए आया था। पैसे निकालने के बाद कनिष्क ने स्कूटी मेला ग्राउंड के पास खड़ी कर पानी पीना शुरू किया। तभी अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठ गईं। कनिष्क ने आग की विभीषिका देख खुद को संभाल नहीं पाया और फूट-फूटकर रोने लगा। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े।Screenshot 20250910 210036 Facebook

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास जाकर आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बावजूद उन्होंने बाल्टी से पानी और अन्य उपलब्ध साधनों से चारों तरफ से पानी बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

चश्मदीद कनिष्क ने बताया, “मैंने तो कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा था। मेरी चाचा की स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। मैं बहुत घबरा गया था। लोग दौड़कर मदद के लिए आए। मेरे लिए यह एक बेहद दर्दनाक अनुभव रहा।”

इस घटना ने स्थानीय लोगों में खौफ और चिंता की लहर दौड़ा दी है। क्षेत्रीय प्रशासन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह बताया जा रहा है। हालांकि, आगे की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पूरा पता चलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!