
मंडला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के अध्यक्षता चुटका परमाणु विद्युत परियोजना क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित की संबंधित विभाग समन्वयन से कार्य करते हुए परियोजना के कार्यों को गति प्रदान करे उन्होंने एसडीएम निवास को निर्देशित किया कि 30 सितंबर तक शत प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण कराएं वन अधिकार धारकों का सत्यापन एवं अतिरिक्त मुआवजा हेतु अवार्ड की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा आगामी सप्ताह में विशेष ग्रामसभा का आयोजन करें उन्होंने कहा कि धरा 15 के तहत ग्राम टाटीघाट के अतिरिक्त 70 परिवारों की भूमि का अर्जन किए जाने हेतु जनसुनवाई का आयोजन करें और इसका प्रचार प्रसार करें ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो लेकलट्रेट के गोलमेज कक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में डीएफओ श्री नित्यानंद एल अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा फराफ चुटका परमाणु परियोजना अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विस्थापित परिवारों को अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु राशि प्रदाय टाटीघाट के 70 परिवारों का भू अर्जन अवार्ड दोहरे विस्थापन ग्राम कुंडा के तीन परिवारों के पूरक अवार्ड मकान लोकमेंट मकान के एग्रीमेंट तथा अधिग्रहीत भूमि पर कब्जा वन अधिकार पत्र धारकों के सत्यापन ग्राम ठिकरिया से चुटका तक कंक्रीट रोड निर्माण स्थापित परिवारों को शिप्ट करने की स्थापित नहीं होने वाले प्रभावित सर्वे दावे आपत्ति का निराकरण 10 लीटर दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र शीत गृह प्लांट 330 परिवारों में से प्रत्येक परिवारों के एक एक सदस्य को योग्यतानुसार आउटफोर्स पर रखे जाने एवं विस्थापित एवं प्रभावित परिवार को उनकी शैक्षणिक योग्यतानुसार तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध करने सहित अन्य बिंदुओं के समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए 





