A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

दिनांक 10.09.2025, साइबर क्राइम थाना

अन्तर्राज्यीय साइबर संगठित गिरोह का पर्दाफाश,

*अन्तर्राज्यीय साइबर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, अपराध से अर्जित अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये तक की बरामदगी, जिसमें नगद 01 लाख 5 सौ रुपये, 02 अदद लैपटाप, 19 अदद मोबाइल फोन, 14 अदद सिम कार्ड व 13 फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड तथा अपराध में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल आदि के साथ 05 साइबर अपराधी गिरफ्तार-* –

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.09.2025 को साइबर सेल एवं साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम द्वारा 05 संगठित साइबर गिरोह के अपराधियों 1-सूर्या कुमार चौधरी पुत्र देव नन्दन चौधरी पता रहमतपुरवासा थाना असरगंज जनपद मुंगेर राज्य बिहार(सरगना) 2-संजू कुमार चौधरी पुत्र मिश्री चौधरी पता गोलाघाट थाना तेतारपुर जनपद भागलपुर बिहार(सक्रिय सदस्य) 3-कलाम हुसैन पुत्र रहमततुल्लाह अंसारी पता कुशमहाँ सूरजपट्टी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर(सीएसपी संचालक) 4- मोहम्मद हुसैन पुत्र नबी उल्ला अंसारी पता वार्ड न0 09 उत्तर मोहल्ला बीसीएफ चौराहा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 5- अभिषेक गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी परतावल बाजार थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर फ्राड से अर्जित 1 लाख 05 सौ रुपये नगद, 19 अदद एन्ड्राइड स्मार्ट फोन भिन्न-भिन्न कंपनीयों, 02 अदद लैपटाप व 14 अदद सिम कार्ड व 13 फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड तथा अपराध में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछ-ताछ का विवरण-*
ये अन्तर्राज्यीय साइबर संगठित गिरोह है। जो कुशीनगर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे सब्जी मंडी और व्यस्त बाजारों में भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता है। ये लोगों के मोबाइल फोन चुराकर फरार हो जाते थे।
*बिना लॉक वाले मोबाइल:-*
1-चुराए गए मोबाइल में यदि स्क्रीन लॉक नहीं होता, तो गैंग माई आधार ऐप का उपयोग कर मोबाइल धारक के सिम नंबर से आधार नंबर प्राप्त करता है।
2-आधार और मोबाइल नंबर के जरिए यूपीआई पिन रीसेट किया जाता है।
3-अपराधी आधार कार्ड में फोटो बदलकर अपना फोटो लगाते हैं और ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) या जनसेवा केंद्र पर जाकर संचालकों को मोटा कमीशन देकर स्कैनर के माध्यम से पीड़ित के खाते से हजारों रुपये निकाल लेते हैं।
*लॉक वाले मोबाइल:-*
1-यदि मोबाइल में स्क्रीन लॉक होता है, तो सिम कार्ड निकालकर पहले से चुराए गए अन्य मोबाइल में लगाया जाता है।
2-इसके बाद प्ले स्टोर से यूपीआई ऐप (जैसे फोनपे, गूगल पे) डाउनलोड कर उपरोक्त प्रक्रिया के तहत पैसे निकाले जाते हैं।

*पंजीकृत/अनावरित अभियोग-*
1-मु0अ0स0 04/2025 धारा 303(2) बीएनए व 66डी आईटी एक्ट, बढोत्तरी धारा 111(2)(B), 317,317(5),318(2),338,336(3),340(2) बीएनएस व 66सी आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद कुशीनगर

2-मु0अ0सं0 389/2025 धारा 303(2)/318(2) बीएनएस व 66सी आईटी एक्ट बढोत्तरी धारा 111(2)(B), 317,317(5),338,336(3),340(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट थाना रामकोला थाना जनपद कुशीनगर

3-मु0अ0सं0 008/2025 धारा 303(2) बीएनएस व 66डी आईटी, बढोत्तरी धारा 111(2)(B), 317,317(5),318(2),338,336(3),340(2) बीएनएस व 66सी, आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम थाना जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1-सूर्या कुमार चौधरी पुत्र देव नन्दन चौधरी पता रहमतपुरवासा थाना असरगंज जनपद मुंगेर राज्य बिहार(सरगना)
2-संजू कुमार चौधरी पुत्र मिश्री चौधरी पता गोलाघाट थाना तेतारपुर जनपद भागलपुर राज्य बिहार (सक्रिय सदस्य)
3-कलाम हुसैन पुत्र रहमततुल्लाह अंसारी पता कुशमहाँ सूरजपट्टी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर (CSC संचालक)
4- मोहम्मद हुसैन पुत्र नबी उल्ला अंसारी पता वार्ड न0 09 बीसीएफ चौराहा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर (CSC संचालक)
5- अभिषेक गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता पता परतावलबाजार थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज (CSC संचालक)

*बरामदगी का विवरण-* *( कुल अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये)*
1-साइबर अपराध से अर्जित एक लाख पांच सौ रुपये नगद (1,00,500/-रु0)
2- 19 अदद एन्ड्राइड स्मार्ट फोन भिन्न-भिन्न कंपनीयों के(जिसमें 14 अदद चोरी व 05 अपराध में प्रयुक्त)
3-13 अदद फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड
4- दो अदद लैपटाप
5- एक अदद एटीएम कार्ड
6- 14 अदद सिम कार्ड
7- अपराध में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP51AK5486 तथा UP56AL9318)

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइबर सेल जनपद कुशीनगर
2- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साइबर क्राइम थाना जनपद कुशीनगर
3-निरीक्षक मनमोहन मिश्रा साइबर थाना जनपद कुशीनगर
4- उ0नि0 बादल यादव साइबर थाना जनपद कुशीनगर
5- हे0का0 विजय चौधरी साइबर सेल जनपद कुशीनगर
6- का0 अखिलेश कुमार गुप्ता साइबर सेल जनपद कुशीनगर
7- का0 प्रशान्त कुमार मिश्रा साइबर सेल जनपद कुशीनगर
8- का0 अमित कुमार गुप्ता साइबर सेल जनपद कुशीनगर
9- का0 सूरज सरोज साइबर क्राइम थाना जनपद कुशीनगर
10- का0 शाकिब साइबर क्राइम थाना जनपद कुशीनगर

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!