A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

ऑपरेशन पहल :आत्मानंद स्कूल मे पुलिस ने दी साइबर क्राइम, नशा और अपराध से बचाव की सीख……

 वन्दे भारत/समृद्ध भारत जिला रिपोर्टर चित्रसेन घृतलहरे,13 सितम्बर 2025/सारंगढ़-बिलाईगढ़//श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के दिशा-निर्देश पर जिले में ऑपरेशन पहल अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ क्षेत्र के पी.एम. श्री आत्मानंद स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पुलिस टीम द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियम, नशा एवं महिला सम्बंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया का सतर्क उपयोग करें, अज्ञात लिंक या कॉल पर भरोसा न करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। साथ ही महिला अपराधों से संबंधित सुरक्षा उपाय और त्वरित पुलिस सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और पुलिस अधिकारियों से समाधान प्राप्त किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!