A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से नाकाबंदी का समय और बढ़ा दिया गया है

90 स्थानों पर अस्थाई तौर पर मोबाइल नाकाबंदी की जाने वाली है

20250907 112531 5
+++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर +++++++++
रविवार 14 सितंबर 2025-: नागपुर शहर में 10 जुलाई 2025 से “ऑपरेशन यू टर्न” शुरू किया गया था। “ऑपरेशन यू टर्न के बाद से सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखी गई है। इससे कुछ जगहों पर जाम लगने जैसी घटनाओं में भी कमी आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए नाकाबंदी के समय को और बढ़ाया गया है। पुलिस आयुक्त डॉ• रवीन्द्र सिंघल जी ने कल शनिवार को महकमें यह आदेश जारी करते हुए नागपुर के निवासियों को इसमें मदद करने की अपील की है। ड्रिंक एंड ड्राइव, दुर्घटना तथा अन्य आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त ने अब नाकाबंदी के समय को और बढ़ाए जाने का फैसला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सुबह 08 बजे से लेकर रात 02 बजे तक नाकाबंदी जारी रहेगी। 90 स्थानों पर अस्थाई तौर घूमते हुए नाकाबंदी की जाने वाली है। पुलिस आयुक्त जी ने नागपुर शहरवासियों को वाहन चलाते समय पर जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ रखने तथा पुलिस कार्यवाही के दौरान मदद करने की अपील की है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!