A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने किया शिविरों का निरीक्षण शिविरों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजन से संवाद कर लिया फीडबैक

आमजन की वर्षो से लंबित समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का हो रहा प्रभावी निस्तारण

01 4
सेवा पखवाडा के तहत ग्रामीण शिविरों मे सफाई कर्मी का सम्मान करते जिला कलक्टर डॉ खड़गावत

०२ 1 ०३ 1 ०५ 1 ०६ ०७ ०८ ०९

डीडवाना-कुचामन,  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जिले में सेवा पखवाड़े के तहत ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना है। जिले में सेवा शिविरों के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत सहित अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने शिविरों का औचक निरीक्षण कर शिविरो में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने डीडवाना के कोलिया,धनकोली और लाडनूं के हुडास में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। डॉ. खड़गावत ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा शिविरों को समाधान शिविर की भावना से संचालित किया जाए। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने ग्रामीणों की वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र,राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, बंटवारा,नामांतरण सहित वर्षों से लंबित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने विभागीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने पीएचईडी विभाग को पानी की सप्लाई सुचारू करने और लीकेज पाइपलाइनों को तुरंत दुरुस्त करने, विद्युत विभाग को झूलते बिजली तारों को सही करने और विद्युत कनेक्शन जारी करने, राजस्व विभाग को किसान फार्मर आईडी पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा किसानों को गिरदावरी एप के माध्यम से गिरदावरी कराने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने लाभार्थियों को आवासीय पट्टे, बीज मिनी किट, मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी, मृदा जांच के दस्तावेज, नामांतरण प्रमाण पत्र, स्वामित्व योजना के कार्ड वितरित कर लाभांवित किया।

जिला कलक्टर ने किया सफाई कर्मी का सम्मान

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने लाडनूं की ग्राम पंचायत हुडास में आयोजित शिविर में सफाई कर्मचारी श्री लक्ष्मणराम की उत्तम सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्राम धनकोली में राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक भी शिविर में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिविरों में राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पहुँचे। आमजन की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल सहित कृषि, रसद, महिला बाल विकास, समाज कल्याण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!