
डीडवाना-कुचामन,
जिले के 30 कृषकों का दल शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ।
उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक हरिओम सिंह राणा ने बताया कि आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अंतर-राज्यीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जिले के अनुसूचित जाति के 30 चयनित कृषक राष्ट्रीय प्याज एवं लहसुन अनुसंधान केन्द्र, पुणे, महाराष्ट्र के लिए शनिवार को रवाना हुए हैं। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने हरी झंडी दिखाकर कृषकों की बस को रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के कृषक एक जिला एक उपज पंच गौरव फसल प्याज की उन्नत तकनीकी के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करके आयेंगे। जिससे कृषकों की प्याज उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, लागत कम होगी तथा कृषि से आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।




