A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

जहलीले कफ सिरप के कारण मासूम मृतकों की संख्या दस तक पहुंची

नागपुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एक और मासूम की हुई मौत

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025-:

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए एक मासूम बच्चे की कल गुरूवार को मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बच्चे को एक अक्टूबर को अस्पताल में जहरीले कफ पीने के बाद बीमार हो जाने से भर्ती कराया गया था। यह दखद दुर्भाग्यपूर्ण घटना जहरीले कफ सिरप पीने से हुई मौतों में दर्ज हुई आंकड़ों मे दसवीं मौत है। कल ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी दोपहर में शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती बच्चों के हाल को देखने सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के अस्पताल से जाने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर अस्पताल में एनसेफलाइटिस (दिमागी बुखार), के अभी छह मामले है जिनमे से चार बच्चे मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। इन सभी मौत का कारण जहरीले कफ सिरप के कारण बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश से नागपुर लाए गए भर्ती बच्चे को एनसेफालाइटिस की श्रेणी मे रखा गया है।उनमे भी प्रमुख रूप से किडनी से संबंधित गंभीर शिकायतें उत्पन्न हुई हैं’, जो कि दूषित कफ सिरप के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। दवाईयों की सुरक्षा को लेकर ऐसे में गंभीर सवाल भी उठते हैं।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!