पुरदिलनगर। कस्बा के सरस्वती विद्या मन्दिर में शिक्षक अभिभावक मीटिंग सम्पन्न हुई। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा समाप्ति पर अभिभावकों को कॉपियों का अवलोकन कराया गया। मीटिंग के बाद दीपावली पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेबी रानी आचार्या ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। मुख्य वक्ता शिशुपाल सिंह आचार्य ने दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन, आदि त्योहारों के बारे में बताया। साथ ही भैया दूज पर्व के बारे में अपने विचार रखे बेबी बहिन राम गीत गाकर कार्यक्रम को आनंदमय बनाया। कार्यक्रम के अंत में श्री लक्ष्मी गणेश व रामजी का पूजन विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी ने किया व आरती कर सभी भैया बहिनों को प्रसाद वितरण किया गया। समस्त आचार्य बंधु व भगिनी को प्रबंधक महोदय द्वारा मिष्ठान व उपहार भेंट किया गया।