A2Z सभी खबर सभी जिले की

जाट समाज का दीपावली स्नेह मिलन ,चिंतन शिविर 23 को

जाट समाज समिति में होगा चिंतन शिविर

जयपुर

चौमूं   जाट समाज समिति चौमूं आमेर समाज स्थल राधास्वामी बाग में गुरुवार 23 अक्टूबर को  कुरीतियों से नाता तोड़ो और कला शिक्षा संस्कृति से नाता जोड़ो विषय पर चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा सामाजिक शैक्षणिक राजनीतिक विषय पर चिंतन शिविर आयोजित कर जाट समाज के कर्मचारियों के द्वारा समाज के छात्रावास को नई दिशा देने हेतु दीपावली के अवसर पर चिंतन शिविर आयोजित कर दीपावली  मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा । जिसमें समाज के  प्रबुद्ध जन अपने विचार रखेंगे ।  समाज के छात्रावास को सुव्यवस्थित और सही संचालित करने के लिए रूपरेखा तय की जाएगी ।

समिति अध्यक्ष भगवान सहाय भदाला ने बताया की सभी को दीपावली की रामा श्याम का कार्यक्रम आयोजित कर समाज में व्याप्त कुरीतियों  को दूर करने का आवाह्न और संकल्प लिया जाएगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!