उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दरिंदगीः प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दरिंदगीः प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 8 ने किया गैंगरेप।।

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर यूपी ।। जनपद के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर न केवल ब्लैकमेल किया गया, बल्कि आठ युवकों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है।

⭐ प्रेम जाल में फंसाया, बनाया अश्लील वीडियो—

पुलिस के अनुसार, नाबालिग की जान-पहचान पड़ोसी गांव के युवक जुनैद से हुई थी। उसने दोस्ती के बहाने लड़की को अपने जाल में फंसाया और इसी दौरान गुप्त रूप से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। जब लड़की ने दूरी बनानी चाही, तो जुनैद ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण किया।

⭐ वीडियो दिखाकर साथियों ने भी किया शोषण—

जांच में खुलासा हुआ कि जुनैद ने वीडियो अपने साथियों- हलीम, मुमताज, अरीफ, कमर, श्यान, शाबाब और हसीफ को भी दिखाया। इन सभी ने वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल कर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे बार-बार बुलाकर डराया और चुप रहने की धमकी दी।

⭐ पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बताई आपबीती, दर्ज हुआ केस—

काफी समय तक भय और बदनामी के कारण चुप रही नाबालिग ने आखिरकार साहस जुटाकर अपने परिजनों को सब कुछ बताया। परिजनों ने तुरंत कपिलवस्तु कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आठों के खिलाफ धारा 376, 506, 354, 120बी और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है। साइबर सेल को जांच की जिम्मेदारी दी गई है, अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड तो नहीं हुआ। सीओ सदर विश्वजीत शौर्य ने कहा- यह अत्यंत गंभीर अपराध है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी आरोपी आस-पास के गांव के निवासी हैं।

🔥 इलाके में उबाल, सख्त सजा की मांग—

घटना के खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों को फांसी जैसी कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस विभाग ने पीड़िता को मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है ताकि वह मानसिक रूप से मजबूत रह सके।

Back to top button
error: Content is protected !!