
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार एशिया की सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी पीथमपुर में क्रेन गिरने से दो लोगों की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने महू-नीमच रोड पर चक्का जाम कर दिया। यह दुखद घटना गुरुवार को सागौर थाना क्षेत्र के छोटी सागौर में रेलवे ब्रिज निर्माण कार्यस्थल पर हुई, जब रेलवे ब्रिज पर सीमेंट का पिलर रखते समय अचानक क्रेन का साइड हाइड्रोलिक जमीन धंस गया।
विओ 01 –
इस हादसे में सागौर निवासी कल्याण परमार और अभय कुमार की मौत हो गई। दोनों टाटा मैजिक लोडिंग वाहन से गुजर रहे थे, जो क्रेन की चपेट में आ गया। मृतकों के परिजन और स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए रेलवे विभाग ओर ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर यातायात रोक दिया।
विओ 02 –
सूचना मिलते ही पीथमपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पीथमपुर सीएसपी रवि सुनेर और एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और प्रत्येक मृतक के परिवार को 12-12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता ओर एक एक परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जाम खोल दिया।
पुलिस ने रेलवे ठेकेदार और क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हादसे की असल वजह का पता लगाने और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं।
बाइट 01 – राहुल गुप्ता (पीथमपुर एसडीएम)
बाइट 02 – हेमंत हिरोले (समाजसेवी पीथमपुर)
संवाददाता – विजय गिरवाल मोनिक सोलंकी ( समाजसेवी पीथमपुर) अनिल द्विवेदी संदीप सिंह रघुवंशी (पीथमपुर समाजसेवी) भीम आर्मी के लोग एवं अन्य सामाजिक संगठन के लोगों ने परिजनों को न्याय दिलाने के लिए जो भूमिका निभाई है सराहनीय कार्य है




