
जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट गोरमी थाना क्षेत्र के खोकी पुरा निवासी लखपत जाटव लगभग 19 दिन से अपनी पत्नी बच्चों को ढूंढ रहा है l उसकी पत्नी दीपावली पर तीन बच्चों को लेकर बुआ के घर के लिए निकली थी l उसने अपने स्तर पर उसकी खोज की पर कुछ पता ना चला तब उसने एसपी को आवेदन देते हुए कहा कि उसकी पत्नी नीना जाटव बीते 11 अक्टूबर को दीपावली पर मां का रोरिया पूरा अम्बाह जाने के लिए तीन बच्चों के साथ निकली थी l उसने बताया कि रीना अपने साथ सोने चांदी के गहने लेकर गई थी l दूसरे दिन जो उसने रीना को फोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ मिला l फिर लखपत ने बच्चों और पत्नी के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि वह मायके नहीं पहुंची lइसके बाद उसने पत्नी और बच्चों के गुम होने की शिकायत गोरमी थाना पुलिस को की पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद लखपत को मोबाइल पर धमकी मिली l एस. पी. को आवेदन देने के बाद गोरमी पुलिस ने महिला और बच्चों को खोजना शुरू किया l






