
भू-अभिलेखों के अध्यतन और आई.जी.आर.एस. निस्तारण में शोहरतगढ़ तहसील को मिला प्रदेश में पहला स्थान
– राजस्व विभाग
के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में किये उल्लेखनीय योगदान, जिसे लेकर एसडीएम ने किया सम्मानित
पंकज चौबे
सिद्धार्थनगर
शनिवार को उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने राजस्व कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लेखपाल रजनीश विश्वकर्मा व सौरभ रावत एवं तहसील दिवस ऑपरेटर असलम अली सहित राजस्व निरीक्षक (कार्यालय) रामदेव यादव को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र (शाल) प्रदान कर सम्मानित किया है।
कर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनके प्रयासों से भू-अभिलेखों के अध्यतन, आई.जी.आर.एस. मे तहसील प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, खसरा फीडिंग, फार्मर रजिस्ट्रेशन मे बढ़-चढ़ कर कार्य किया एवं मा0 मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना दैवीय आपदा में तत्परता के साथ निस्तारण व जन शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय योगदान किया गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, शोहरतगढ़ द्वारा सभी राजस्व कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु तत्पर रहने का आह्वान किया गया।
उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ से मिले सम्मान को लेकर लेखपाल संगठन के मंत्री रजनीश विश्वकर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ तहसील उत्तर प्रदेश में नंबर वन स्थान पर पर आया है और हम सभी पिछले महीने भी नंबर वन पर ही थे। गुड वर्क को लेकर जो भी सम्मानित हुए है। हमारी यही अपेक्षा है कि हम मिले प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने का पूरा प्रयास करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है तों वहीं लेखपाल संगठन के तहसील अध्यक्ष आशीष संगम ने कहा कि समय समय उपजिलाधिकारी द्वारा ऐसे आयोजन किये जाते है और जिनके द्वारा भी अच्छा कार्य किया जाता है उनको सम्मानित करते हैं। एसडीएम सर की इस विचारधारा से प्रभावित होकर सभी साथियों में एक खास उल्लास है और यही कारण है हम सभी लेखपाल साथी मेहनत के साथ पूरी ईमानदारी से अच्छे कार्यों को कर रहे हैं। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, लेखपाल संगठन के तहसील अध्यक्ष आशीष संगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय किशोर, उप मंत्री पूजा कुमारी, कोषाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के साथ लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, सुनील सिंह, बबिता ठाकुर, शिल्पी गुप्ता, जिज्ञासा पाण्डेय, आयुषी यादव, मोहित सिंह, नमन, शिवा यादव, संतोष यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे।




