सीधी । क्षेत्र संचालक के निर्देशन में रेंज ब्यौहारी बफर, रेंज पूर्व ब्यौहारी एवं STSF की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 8 नवंबर को ग्राम बुचरो के खेत में पाए गए बाघ के अवयवों के सम्बन्ध में पंजीबद्ध किए गए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 468/01 दिनांक 8 नवंबर 25 की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान पकड़े गए संलिप्तों लल्लू कोल ओर अमरीश लोनी से कल तार, बल्लियां ओर टाइगर का शेष मांस/पैर जब्त की गई। आरोपियों द्वारा करंट लगाकर दिनांक 1 नवंबर को रात्रि 1:30 बजे टाइगर का शिकार किया गया था और उसके शव को टुकड़ों में काट कर खेत में दबा दिया गया था। आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल करने के उपरांत उन्हें गिरफ्तार करके तहसील न्यायालय ब्यौहारी में उपस्थित किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपियों को 20 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।