A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhdara news:ओबरा खदान हादसा: त्रिस्तरीय जांच के आदेश, 20 लाख मुआवजा; प्रभारी मंत्री की फटकार से अफसरों में खलबली

IMG 20251117 173444 सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_

बिल्ली–मारकुंडी स्थित मेसर्स कृष्णा माइनिंग खदान में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को दहला दिया है। रविवार को प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल सोनभद्र पहुंचे। उन्होंने सीधे पोस्टमार्टम हाउस जाकर मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।


परिजनों को PM–CM की ओर से शोक संवेदना, 20.55 लाख की मदद

मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से कुल 20 लाख 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


अवैध खनन पर कड़ा रुख, त्रिस्तरीय जांच की घोषणा

खदान हादसे पर मंत्री जायसवाल ने त्रिस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
इस जांच में —

  • पुलिस विभाग,
  • खनन विभाग,
  • जिला प्रशासन
    शामिल रहेगा।IMG 20251117 173507

उन्होंने कहा कि यदि जांच में अवैध खनन, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन या लापरवाही पाई गई तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री के तीखे सवालों से मौके पर मौजूद कुछ अफसरों के चेहरे उतरते दिखाई दिए।


मलबा हटाने में जुटी NDRF–SDRF, अब तक 5 शव बरामद

पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद मंत्री घटनास्थल पहुंचे।
वहाँ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं।

मंत्री ने बचाव कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि यदि मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के होने की आशंका है तो खोज कार्य किसी भी स्थिति में रोका न जाए।


गांव–गांव मुनादी, कोई भी प्रभावित परिवार न छूटे

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्राम प्रधानों द्वारा गांव–गांव मुनादी कराई जा रही है ताकि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रह जाए।IMG 20251117 173444


घायल श्रमिकों को मिलेगा 100% सरकारी लाभ

मंत्री ने कहा कि हादसे में घायल हुए श्रमिकों को श्रम विभाग सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से पूरा लाभ दिलाया जाएगा।
साथ ही खनन नियमावली की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी।


वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी

घटनास्थल पर प्रभारी मंत्री के साथ

  • विधायक सदर भूपेश चौबे,
  • जिलाधिकारी बी.एन. सिंह,
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,
  • भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता,
    सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!