A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चांद पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफत

18/11/2025

 

100065002

चाँद थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग शराब ढोने के लिए किया जा रहा था।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है—

 

1. दारोगा कुमार, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता– वीरेंद्र राम, सा.– शिव, पोस्ट– गोई, थाना– चाँद, जिला– कैमूर।

 

 

2. विकास यादव, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता– नंदू यादव, सा./पोस्ट– धारौली, थाना– सैयदराजा, जिला– चंदौली।

 

 

 

थाना पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसके दौरान दोनों युवक 47 लीटर देशी शराब के साथ पकड़े गए। मोटरसाइकिल से शराब की ढुलाई करने की पुष्टि होने पर वाहन को भी सीज कर दिया गया।

 

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!