A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उत्तराखंड क्रांति दल और बजरंग दल ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

उत्तराखंड क्रांति दल जिला अध्यक्ष श्री  गोकुल सिंह रावत और बजरंग दल के अध्यक्ष श्री नितिन शर्मा और उनकी टीम ने शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। उनका सपना है हरिद्वार नशा मुक्त हो क्योंकि आज का युवा राष्ट्र की धरोहर है। देश की सबसे जीवंत और ऊर्जावान आबादी है युवा, जो नवाचार प्रगति और सामाजिक परिवर्तन ला सकता है। नई सोच और समस्याओं के रचनात्मक समाधान प्रस्तुत करने की उसमें क्षमता होती है। ऊर्जा और उत्साह और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता के साथ दूसरों को प्रेरित कर सकता है। युवा जब नशे की लत से दूर होगा तो वह एक अच्छे परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकता है क्योंकि जब शराब की लत लगती है तो उस आदत से एक परिवार, महिला और बच्चे सबसे ज्यादा उत्पीड़ित होते हैं ।उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत जी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आज हरिद्वार के अनेक सामाजिक संस्थाएं और कई लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं।  नशे की आदत से होने वाले दुष्परिणाम  से समाज के युवा वर्ग को जागरुक कर रहे हैं ।श्री गोकुल सिंह रावत जी का सपना है की हरिद्वार एक नशा मुक्त स्थान बने, क्योंकि हरिद्वार एक तीर्थ नगरी है आध्यात्मिक नगरी है जहां सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का वातावरण बने रहना चाहिए और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संतों से आवाहन किया है इस मुहिम में जुड़ने का।  शासन प्रशासन से भी अपील की है कि रोजगार के साधन बढ़ाये जाए क्योंकि जब युवा बेरोजगार रहेगा तो वह गलत कार्यों और नशे की लत मे पड़ेगा। हमेशा दिल और दिमाग के बीच एक कश्माकश चलती है सही और गलत रास्ते को लेकर,  लेकिन व्यक्ति सही रास्ता कठिन होने के कारण गलत रास्ते को चुन लेता है क्योंकि वह रास्ता उसे सरल और सफलता पाने का छोटा रास्ता लगता है। बेरोजगारी भी नशे की लत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाए।

यहां पर यह कहना अतिशयोक्ति न  होगी ,एक प्रसिद्ध शायर मजरुह सुल्तानपुरी ने कहा था, अकेला चला था मैं और कारवा बनता चला गया।

इसका मतलब है जब एक व्यक्ति ने अपना रास्ता अकेले शुरू किया था लेकिन धीरे-धीरे और लोग उसके साथ जुड़ते गए एक बड़ा समूह बनता चला गया क्योंकि यह रास्ता उद्देश्य पूर्ण और प्रेरणा स्रोत था ।

रावत जी के लिए यह पंक्तियां एकदम सटीक है उनकी इस मुहिम में आज लोग जुड़ रहे हैं और हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने का जो सपना है उसे साकार करने में सहयोग कर रहे हैं, कार्य कर रहे हैं ।उत्तराखंड क्रांति दल जिला अध्यक्ष श्री गोकुल सिंह रावत जी एक बहुत ही सराहनीय और प्रसंशनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया है जिसमें जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है ज्ञापन की प्रति जिला आबकारी अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!