उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सशक्त नारी सशक्त समाज को लेकर बाल अधिकार सप्ताह के अन्तर्गत सशक्त बाल अधिकार जागरूकता सभा का आयोजन

IMG 20251118 WA0000अम्बेडकर नगर l राजकीय बालिका इंटर कालेज बेवाना में हुआ जहां 200 से अधिक किशोरी बालिकाओं 6 सामाजिक कार्यकर्ताओं व 6 पुलिसकर्मियों सहित कुल 239 लोगों ने भागीदारी किया।

मिलान फाउंडेशन उत्तरप्रदेश जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा उत्तर प्रदेश कोलिएशन टू इम्पावर गर्ल के जरिए आयोजित बाल अधिकार जागरूकता सभा को सम्बोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि सभी बच्चों के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना व यूएनसीआरसी द्वारा प्रदत्त सम्पूर्ण बाल अधिकारों की बहाली करना हमारा उद्देश्य है।IMG 20251118 WA0001

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज कुमार ने कहा कि सभी बच्चों को सीआर4 के जीने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, विकास का अधिकार व भागीदारी का अधिकार बहाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करती हुई प्रधानाचार्या डा. नीलम ने बच्चों की शिक्षा सुरक्षा पर जानकारी दिया। महिला आरक्षी श्रुति यादव ने सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। महिला उपनिरीक्षक सुधा यादव ने विभिन्न टालफ्री नम्बरों की जानकारी दिया। विद्यालय की अध्यापिका सरितासेन व रीता ने बालिकाओं को व्यक्तिगत साफ़ सफाई व स्वच्छता के बारे में विशेष जानकारी दिया।

सभा को सफल बनाने में गुलशन आदर्श निरकला पीआरवी चालक संजय मिश्रा आरक्षी वृजेश यादव, आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!