

रिपोर्टर इन्द्र जीत
दिनांक 18-11-25
स्थान कालावाली
थाना कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर को किया गिरफ्तार
डबवाली 18 नवम्बर । डबवली पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार जारी ऑपरेशन ट्रैकडाऊन के तहत लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है । जिसके तहत कार्रवाई करते हुए थाना कालांवाली पुलिस ने 07.29 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी जसविन्दर सिंह उर्फ जग्गू पुत्र बलबीर सिंह निवासी सुखचैन जिला सिरसा को मंडी कालांवाली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 10.10.2025 को उनकी टीम ने गदराना से आरोपी गुरतेज सिंह उर्फ गिक्का पुत्र करतार सिंह निवासी सुखचैन जिला सिरसा को 07.29 ग्राम हेरोइन चिट्टा व मोटरसाइकिल मार्का हीरो एचएफ डीलक्स सहित काबू कर अभियोग दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की थी । जो उन्होंने आरोपी गुरतेज सिंह उर्फ निक्का से की गई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा






