
जिला स्वास्थ्य विभाग पाली द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन।
सड़क दुर्घटनामुक्त राजस्थान बनाने में यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा की संस्कृति को विकसित करने में योगदान दें. ( विजय कुमार मीना )
पाली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर पाली एलएन मंत्री सीएमएचओ डॉक्टर विकास मारवाल आरटीओ अर्जुन सिंह राठौड़, दिलीप परिहार अधीक्षण अभियंता सा.नि वि.वृत्त पाली एवं सचिव जिला सड़क सुरक्षा समिति पाली सा.नि.वि. अधिशाषी अभियंता राहुल पवार के निर्देशन एवं जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आज मंगलवार को गाजनगढ़ टोल प्लाजा पर जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना की उपस्थित में निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल समापन किया गया।इस मौके पर बांगड़ चिकित्सालय के ऑप्टोमेट्रिस्ट जितेंद्र कुमार, डॉ. खुशबू एवं डॉ. आशीष सरकार ने पंद्रह दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर में लगभग छह सौ तिहत्तर वाहन चालकों के आंखों की निशुल्क जांच की गई साथ ही लगभग तीन सौ चौसठ वाहन चालकों को चश्मे प्रदान किए गए।इस मौके पर बांगड़ चिकित्सालय पाली के ऑप्टोमेट्रिस्ट जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने आंखों की जांच करवाई, जिसमें से ज़रूरतमंदों को चश्मे और आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना ने कहा कि वाहन चालक अपने आंखों की जांच समय समय पर कराते रहे ताकि वाहन चलाते समय नज़र कम होने के कारण दुर्घटना के शिकार न हो। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों सड़क उपयोगकर्ताओं का आभार जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग गजनगढ़ टोल ऑपरेशन के वरिष्ठ प्रबंधक पवन कुमार एवं वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक श्री फिरोज़ खान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में गजेंद्र चौधरी, बबली, नुसरत खान अंडाराम, जोगिंदर,भगाराम अर्जुन, कालू, शेरू सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।







