
डॉ मौर्या के भरोसे पर चल रहा है शोहरतगढ़ का सीएच सी हॉस्पिटल?
– विभागीय कार्य से वापस लौटने के बाद डॉ राकेश कुमार मौर्य ने किया उपचार, बनाया मेडिकल
– घटी घटना का साक्षी है हॉस्पिटल में लगा सीसीटीवी कैमरा 
पंकज चौबे
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
इन दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था दिन प्रतिदिन विवादों एवं सवालों के घेरे में होती जा रही है। कहने के लिए यहां चिकित्सा अधीक्षक समेत 4 डॉक्टर तैनात है, लेकिन डॉ राकेश कुमार मौर्य को छोड़ दिया जाय तो तों सभी पर कुछ न कुछ आरोप लगते रहते है। ताजा मामला मंगलवार की सुबह 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जहाँ चिल्हिया थाना क्षेत्र के सिरवत डीह निवासी कोयली पत्नी पुन्नवासी और सिरसिया मिश्रा के टोला मदरहवा निवासी लाली पुत्री ध्रुपचंद का डॉक्टर के न रहने के चलते उसे घंटो इंतजार करना पड़ा और अंत में डॉक्टर डॉ राकेश कुमार मौर्य को ही इलाज करना पड़ा। सिरवत डीह निवासी कोयली पत्नी पुन्नवासी सिरसिया मिश्र के टोला मदरहवा निवासी लाली पुत्री ध्रुपचंद इलाज के लिए करीब 11 बजे आयी और 3 बजे तक यानी 4 घंटे हॉस्पिटल में ही डॉ राकेश कुमार मौर्या का इंतजार करती रही। कहानी यह रही कि डॉ एस के भारती की मौजूदगी के बाद भी न तो महिला का इलाज हुआ और न तो उसका मेडिकल ही बन सका। इस पुरी घटना को हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी देखा जा सकता है। परिजनों के मुताबिक वे डॉक्टर एस के भारती से कहते रहे गए लेकिन वे जिद पर अड़े थे कि इलाज डॉक्टर डॉ राकेश कुमार मौर्या ही करेंगे और हुआ भी वहीं डॉ राकेश कुमार मौर्य विभागीय कार्य से जब वे वापस आये तब 3:00 बजे के आसपास इलाज कर शिकायतकर्ता के परिजन का मेडिकल बनाये। इस मामले के साक्षी पीड़ित परिजन समेत पुलिस के सिपाही भी है जिन्हे स्वास्थ्य परिक्षण के साथ मेडिकल बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।
बताते चले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीड़ित के आने के ऐसा नहीं था वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। जानकार बताते हैं कि चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए के आजाद और डॉक्टर संजय कुमार भारती (एस.के.भारती) भी मौजूद थे और बीते 1 नवंबर से 15 दिनों के लिए डॉ अभय भारती लखनऊ ट्रेनिंग में गए थे, लेकिन अभी तक वे नहीं आ पाये है। बहरहाल डॉक्टर ए के आजाद अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं तो वहीं डॉक्टर संजय कुमार भारती (एस के भारती) भी महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बताए जाते हैं। बावजूद पीड़ित मरीजों का न तों इलाज हो पाया और न ही मेडिकल ही।
मामले को लेकर सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने भी उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटना का पुनरावृति न हो सके। मामले को लेकर जब चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए के आजाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाकर कार्यवाही करूंगा तो वहीं मामले की जानकारी के लिए जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजत कुमार चौरसिया से बात करने की कोशिश की गई तो उनका नंबर नहीं लगा ऐसे में जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी एन से बात की गई तो पी.आर.ओ. ने कहा उन्होंने कहा कि मामले की जांच करके कार्यवाही की जाएगी।






