A2Z सभी खबर सभी जिले की

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा पर आप सांसद संजय सिंह ने उठाया सवाल।

IMG 20251118 WA0010

सुल्तानपुर

 

रिपोर्ट.. राजदेव शुक्ल

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा पर आप सांसद संजय सिंह ने उठाया सवाल।

 

कथावाचकों के पीछे खड़े होकर भाजपा बना रही देश में नफरत का माहौल

 

उनकी यात्रा तो संविधान के खिलाफ

 

देश में मांसाहारियों की संख्या 80% ऐसे मामले में समझकर की जाए बात

 

मोदी के राज में बीफ निर्यातकों में भारत का नाम अव्वल

 

पाशुवध करने वाली कंपनियों से भाजपा ने लिया करोड़ों का चंदा

 

क्या नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी और मुझे इजाजत है कि हम सब संविधान के खिलाफ बात कर सकें,

 

भारत का संविधान कहता है कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है।

 

संविधान की मूल आत्मा में लिखा है कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, तो उसके खिलाफ कौन बोल सकता है।

 

कल कोई तमिल, तेलंगाना तेलुगु, मलयाली राष्ट्र की मांग करेगा।

 

ऐसे थोड़े देश चलेगा, ये 144 करोड़ लोगों का राष्ट्र है।

 

कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है तो यह सवाल गैर संवैधानिक है मीडिया अगर ये सवाल पूछता है तो वो भी संविधान के खिलाफ है।

 

और संविधान के खिलाफ बोलने की इजाजत किसी को नहीं।

 

बागेश्वर बाबा की यात्रा के पीछे बीजेपी है वो करा रही है ये सब।

 

क्योंकि आधिकारिक तौर पर वे इस यात्रा के खिलाफ बोल नहीं सकते, इसलिए पीछे से बोलवा रहे हैं।

 

लेकिन ये बात हम लोगों को समझ लेनी चाहिए कि ये देश को तोड़ने की बात है, कल को कोई सिक्ख राष्ट्र की मांग करेगा, दलित पिछड़ों के राष्ट्र की मांग करेगा, ये देश को तोड़ने का काम है।

 

हमारी यात्रा भाईचारे, राष्ट्र को जोड़ने की यात्रा है। इसमें हम हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई की बात कह रहे हैं।

 

देवकी नंदन द्वारा अयोध्या के बाद मथुरा चलने और मांसाहार की दुकान बंद करने के आवाहन पर बोले संजय सिंह।

 

इस देश में 80% मांसाहारी हैं। मुसलमान की आबादी 20 % है, तो बाकी का नॉनवेज कौन खा रहा है।

 

तथ्यों को देखकर बात करनी चाहिए।

 

आज मोदी जी के कार्यकाल में पीस निर्यात करने में नम्बर एक राष्ट्र है।

 

इसका मतलब पीस की कटाई ज्यादा हो रही है, तो इसका जवाब कौन देगा।

 

असल मुद्दे, आम आदमी से जुड़े मुद्दे पर कोई बात नहीं हो रही है।

 

 

अस्पताल, नौकरी, थाने में दलाली, तहसील में रिश्वत, किसान की फसल और खाद पर कोई बात नहीं करता,

 

महिलाओं की सुरक्षा पर कोई बात नहीं करता, इन मुद्दों से ध्यान भटकाना है, सबसे आसान है।

 

बीजेपी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं के सवाल पर संजय सिंह ने किया कटाक्ष,

 

कहां सुरक्षित हैं सीमाएं, दिल्ली में आतंकी हमले में जैश ए मोहम्मद का हाथ आ रहा है, वो पाकिस्तान का आतंकी संगठन है।

 

पहलगाम, पुलवामा उड़ी में हुआ हमला, कहां सुरक्षित है देश।

 

फेल सरकार देश में चल रही है।

 

पीएम मोदी मंच से कह रहे हैं कि स्वदेशी अपनाओ के सवाल पर भी संजय सिंह ने किया कटाक्ष।

 

जब वे बोल रहे थे तो चश्मा, घड़ी पेन और फोन और किस गाड़ी से चल रहे थे और किस हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे वे।

 

पीएम मोदी का एक एक अंग विदेशी समानों से पटा पड़ा है, फर्जी बातें कर रहे हैं।

 

ट्रंप डांट लगाता है तो बकरी जैसी मिमियाने लगते हैं।

 

रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने दिया बयान ।

 

सुल्तानपुर के बिसानी स्थित राघव ढाबा पहुंची है संजय सिंह की पदयात्रा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!