A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अहर्ता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य

जनपद सिद्धार्थनगर में प्रचलित है जिसमें बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया गया है

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अहर्ता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य जनपद सिद्धार्थनगर में प्रचलित है। जिसमें बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया गया है ।जिसे भरकर मतदाताओं को अपने BLO को वापस करना है जिसे BLO द्वारा 4 दिसंबर से पहले ही अपलोड किया जाना है।

FB IMG 1763687685122

यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थान पर अंकित है ।तो ऐसा हो सकता है उसके BLO द्वारा उस मतदाता को ऐसे सभी दर्ज नाम के लिए गणना प्रपत्र दिया गया हो परन्तु सभी मतदाता को केवल एक ही गणना प्रपत्र भरकर BLO को वापस करना है ।क्योंकि मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का नाम एक ही स्थान पर दर्ज रह सकता हैl इसलिए सभी मतदाताओं से अपील है कि वे उक्त का अनुपालन करें।यदि कोई मतदाता एक से अधिक गणना प्रपत्र भरता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी हो सकती है । जिसमें 1 वर्ष तक की सजा का भी प्रविधान है.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!