33वें बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का द्वीप प्रज्ज्वलित
माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उदघाटन मा० सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल द्वारा जिला खेल स्टेडियम में किया गया।
33वें बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कोयल उदघाटन मा० सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल द्वारा जिला खेल स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर गुब्बारा उड़ाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण को बुके देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय, करही खास, खुनियावं के छात्राओ द्वारा सरस्वती बंदना एवं पीएमश्री विद्यालय परसा खुर्द, उसका बाजार की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रा०वि० बर्रोहिया खालसा, नौगढ़, प्रा०वि० रेहरा, नौगढ़ के बच्चों द्वारा प्रस्स्तुत किया गया। जय, विशाल, मोहिनी, रेशमी द्वारा मसाल लेकर स्टेडियम की परिक्रमा की गयी तथा मा० सांसद जी द्वारा मशाल को जलाया गया। विभिन्न तहसीलो की टीम एवं स्काउट गाइड द्वारा परेड की गयी जिसकी सलामी मुख्य अतिथि द्वारा लिया गया।
सभी को क्रीड़ा की शपथ दिलायी गयी। मा० सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विकास खण्ड के बच्चों द्वारा 33वें बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह में शामिल होकर जनपद का गौरव बढ़ायें है। अच्छा प्रदर्शन किया है।

जीवन में अनुशासन एवं सफलता के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बच्चो के खेलने के प्रति संवेदनशील है। सभी ग्राम पंचायतो में खेल मैदान का निर्माण हो रहा है। यहां पर खेलने वाले बच्चो जनपद एवं प्रदेश स्तर पर खेलकर जनपद का नाम रोशन करेगे। बच्चों को प्रतियोगिता हेतु तैयार करने के लिए व्यायाम शिक्षक एवं अन्य सभी को बधाई दिया। मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रेषित की जा रही है। उन्हें विभिन्न योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। हमारे देश के किसान,
के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रेषित की जा रही है। उन्हें विभिन्न योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। हमारे देश के किसान, नौजवान, खिलाड़ी की प्रतिभा को निखारने के लिए विकास खण्ड स्तर, तहसील स्तर एवं जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार द्वारा मा० जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे भी खेल के क्षेत्र अच्छा कर रहे है। भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा द्वारा मा0 अतिथिगण को स्मृति चिन्ह (बुद्ध प्रतिमा) एवं अंग वस्त्र भेट किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, शैक्षिक संघ के पदाधिकारी गण, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहित बड़ी संख्या में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।
<









