A2Z सभी खबर सभी जिले की

भिटिया में ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी।

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड उसका बाजार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भिटिया में ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।FB IMG 1763687785961

FB IMG 1763687785961 1

चौपाल कार्यक्रम में केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा ग्राम चौपाल- गाव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा पूछा गया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या तो नही है। ग्रामीणो द्वारा बताया गया कि मिल रहा है। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने कहा कि सभी विन्दुओं पर जो

भी समस्याये हो उन्हें गम्भीरता से लेकर निस्तारण कराये। निर्धारित समय में समस्त कार्यो को पूर्ण कराये।

मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने कहा कि आप के द्वारा जो भी निर्देश दिये गये है सभी अधिकारीगण शत-प्रतिशत पालन करेंगे। आपके मागदर्शन में कार्य करके गांव में विकास को गति मिलेगा। कि आप के द्वारा जो भी निर्देश दिये गये है सभी अधिकारीगण शत-प्रतिशत पालन करेंगे। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ग्राम प्रधान द्वारा केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह एवं ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल को मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया।

इससे पूर्व आंगनबाड़ी केन्द्र, भिटिया में केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन्न कराया गया।

इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीडीओ सतीश सिंह, बीडीओ उसका बाजार ओमप्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।

<

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!