A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

कार और मोटरसाइकिल की जोरदार हुई टक्कर, महिला की हुई मौत, दो लोग घायल

 

Videoshot 20251121 204124

हरदोई। कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के झरसा केसरी गांव निवासी सुनील कुमार (25) खेती करते हैं। सुनील के मुताबिक, दो साल पहले गांव निवासी रामचंद्र के साथ उनका विवाद हो गया था। उसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को मुकदमे की तारीख थी। इसलिए सुबह वह मां देवेंद्री देवी (50) और बहन शिवानी (18) के साथ कचहरी जा रहे थे। सुनील हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे। इस दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इसमें तीनों सड़क पर गिर गए। देवेंद्री को गंभीर चोटें आईं। सुनील और शिवानी को मामूली चोटें आईं। एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने देवेंद्री को मृत घोषित कर दिया। सुनील और शिवानी का इलाज किया। परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।

Show More

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!