अन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

सगमा में 40 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण नष्ट:धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा गांव में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो जावा महुआ और देसी शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा गांव में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो जावा महुआ और देसी शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया।IMG 20251122 WA0030 2धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में जावा महुआ और शराब तैयार करने के सामग्री बरामद हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब का कोई भी कारोबार पनप नहीं सके। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!