A2Z सभी खबर सभी जिले की

परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली भिलाई में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन संपन्न हुआ : लोग हुए लाभान्वित

IMG 20251123 WA0045

• परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन संपन्न हुआ : लोग हुए लाभान्वित

• स्वस्थ तन, मन एवं निरोगी जीवन शैली के लिए नियमित योग अपनाएं : घनश्याम देवांगन

IMG 20251123 105151
Oplus_16908288

भिलाई। परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में सात दिवसीय निःशुल्क विशेष योग शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, मुख्य योग प्रशिक्षक आर. आर. खन्ना, नरेंद्र पटेल, आर. पी. शर्मा, श्रीनिवास राव, टी.आर. सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि स्वस्थ तन, मन एवं निरोगी जीवन शैली के लिए नियमित रूप से योग अपनाएं। योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अपने जीवन को निरोगी एवं खुशहाल बना सकते हैं। उन्होंने शिविर के लाभार्थियों को योग का नियमित अभ्यास जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में परमेश्वरी भवन में आम नागरिकों के लिए विशेषज्ञों की उपस्थिति में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नेचुरोपैथी, एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं न्युरोथेरेपी पर केन्द्रित शिविर का आयोजन किया जाएगा।

IMG 20251123 103152
Oplus_16908288

सात दिवसीय योग शिविर में योग, आसन, प्राणायाम के साथ ही नेचुरोपैथी एवं एक्यूप्रेशर पद्धति से डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, किडनी, हृदय रोग, वात रोग, माइग्रेन, अस्थमा, साईटिका आदि रोगों का ईलाज हेतु विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही महिला, पुरूष एवं बच्चों ने भी भाग लिया। निःशुल्क योग शिविर का आयोजन पतंजलि योग समिति जिला दुर्ग, हरिओम योग प्रशिक्षण केन्द्र एवं देवांगन जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। समापन समारोह में देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेंद्र देवांगन, भवन प्रभारी सत्यपाल देवांगन, मुख्य योग प्रशिक्षक आर. आर. खन्ना, नरेन्द्र पटेल, राजेश तिवारी, आर. पी. शर्मा, टी.आर. सोनी, श्रीनिवास राव, वंदना देवांगन, जे आर बिसेन, बी.आर. भल्ला, ललन सिंह, मनीषा निखारे, आरती शर्मा, रेणु चौबे, गणपति कोन्डेतिजे, एसडीके चौबे, संजय निखारे आदि का उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान किया गया। प्रतिभागियों ने शिविर के आयोजन को बहुत ही लाभदायक बताया। आभार प्रदर्शन गजेंद्र देवांगन ने किया।

IMG 20251123 103252
Oplus_16908288

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!