A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानपुर के हैलट अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से हुई व्यापारी सुरेन्द्र गुप्ता की मौत

व्यापारी नेता विरोध गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पहुंचा मृतक के घर दिया हर संभव मदद का आश्वासन

कानपुर के हैलट अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से हुई व्यापारी के मौत के संबंध में व्यापारी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा मृतक के घर दिया हर संभव मदद का आश्वासन

हैलेट अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई एक और आम नागरिक की मौत के संबंध में व्यापारी नेता विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मृतक व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता के घर पहुंचा।

विजयनगर के व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता की हैलेट अस्पताल में डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण हुई दुखद मृत्यु की घटना की जानकारी वैश्य समाज एवं व्यापारियों के माध्यम से प्राप्त हुई जिसे देख कर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता के निवास पर पहुंचे, क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर कहा कि हम लगातार दो दिन से आपके साथ हुए अन्याय की घटना को समाज द्वारा जानकारी देने पर पूर्णतः भाव विभोर होकर न्याय दिलाने हेतु आपसे मिलने आए हैं, विनोद गुप्ता ने मृतक की पुत्री सीमा गुप्ता से घटना की व्यापक जानकारी लेते हुए घटना के बारे में पूछा, मृतक व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता की पुत्री सीमा ने बताया कि हमारे पिता को कोई भी गंभीर जानलेवा बीमारी नहीं थी वो शुगर के पेशेंट थे बीपी लो होने पर उनको भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ने पर जब रात को वह दौड़कर डॉक्टर को बुलाने पहुंची तो डॉक्टरों ने उस बेटी के साथ अभद्रता करते हुए इलाज में घोर लापरवाही की जिस कारण पिता की मृत्यु हो गई इस संबंध में क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने मृतक व्यापारी के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनके निवास से ही जिलाधिकारी कानपुर नगर के पीआरओ रणधीर सिंह से फोन कर मुलाकात करने हेतु बात की है जिलाधिकारी कानपुर नगर से कल मुलाकात कर इस दर्दनाक घटना की शिकायत की जाएगी।IMG 20251123 WA0009 2

विनोद गुप्ता ने उस बिटिया के मृतक पिता के प्रति न्याय की लड़ाई लड़ने हेतु उस बिटिया का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार की बेटियां वास्तव में हम सभी समाज को गौरवान्वित कर रही हैं ऐसे बेटियों से निश्चित समाज सशक्त होगा बेटी सीमा गुप्ता को विश्वास दिलाते हुए व्यापारी नेताओं ने आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में व्यापारी समाज आपके साथ है।

मृतक व्यापारी की बेटी ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र भी स्वयं लिखा है जिसकी छायाप्रति आपको प्रेषित है।

 प्रमुख रूप से उपस्थित:- वरिष्ठ व्यापारी नेता रोशन लाल अरोड़ा, कानपुर मार्वल एंड टाइल्स एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गुप्ता, वैश्य समाज अध्यक्ष विजय गुप्ता, विशाल अग्रवाल, राघवेंद्र गुप्ता, अक्षय द्विवेदी आदि।

IMG 20251123 WA0008 2

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!