A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

विदेश में काम दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी 

शाहजहांपुर/बंडा। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले बंडा में फैले मकड़जाल का करनामा एक बार फिर सामने आया है। जिसमें इमीग्रेशन सेंटर के संचालक के विरुद्ध आरोप लगाते हुए न केवल ठगी की बात कही गई बल्कि उसे झांसे में लेकर अश्लीलता करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंडा नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि वह बंडा में ही स्थित एक एकेडमी पर रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी जहां पर थाना क्षेत्र के गांव गधाईसांडा निवासी करमजीत सिंह का आना जाना था। जहां पर दोनों की आपस में जान पहचान हो गई। पीड़िता ने बताया कि उक्त करमजीत सिंह ने खुद को बंडा में संचालित एस.के. इमीग्रेशन सेंटर का संचालक बताया और उसे दुबई में वर्क परमिट दिलवाकर अच्छी सैलरी पर रेस्टोरेंट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया और बदले मे डेढ़ लाख रुपए लिए जाने की बात तय कर ली। उसके झांसे में आकर पीड़िता ने कुछ पैसा ऑनलाइन आरोपी के खाते में ट्रांसफर करवाया जबकि बाकी का रुपया नगद दिया गया। बताये समय अनुसार युवती अपने भाई और रिश्तेदार के साथ अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। जहां पर पहले से मौजूद उक्त करमजीत सिंह द्वारा इमीग्रेशन में आई अड़चन का हवाला देकर बतौर उधार 50 हजार रुपए नगद लिए गए। और वीजा का टिकट के साथ 7 सितंबर 25 को दुबई भेज दिया गया। जहां पर पीड़िता को अधिकारियों ने बताया कि उसके पास टूरिस्ट वीजा है और उसे वर्क परमिट नहीं दिया जा सकता। करमजीत द्वारा बताए गए स्थान पर कुछ दिनों तक रुकने के बावजूद ना तो पीड़िता को वर्क वीजा मिल सका और ना ही जाब मिला। आरोप है कि फोन से संपर्क करने पर आरोपी करमजीत सिंह ने उसे वहां रह रही अन्य भारतीय युवतियों की तरह अनैतिक कार्य करें पैसा कमाने की सलाह दे डाली तो उसे समझ में आया कि उसके साथ धोखाधड़ी व जालसाजी कर ठगी की गई है। इसके बाद वह किसी तरह वापस भारत में अपने घर लौट आई और आरोपी करमजीत से दिया गया अपना पैसा वापस मांगा तो उसने बंडा में स्थित अपने एस.के.इमीग्रेशन सेंटर पर बुलाकर अधिक सैलरी और पैसा लौटाए जाने का आश्वासन देकर अश्लीलता की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए दफ्तर से भगा दिया। इस संबंध में जानकारी लेने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी को बुलाया गया है मामले की जांच पड़ताल कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!