A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपी मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी मसाला शराब बरामद की गई।

पुलिस थाना पलारी की बड़ी कार्रवाई — समाधान सेल की सूचना पर अवैध शराब बिक्री करने वाले 3 आरोपी कोचिए गिरफ्तार

IMG 20251126 082532आभास शर्मा की खास रिपोर्ट

पुलिस थाना पलारी की बड़ी कार्रवाई — समाधान सेल की सूचना पर अवैध शराब बिक्री करने वाले 3 आरोपी कोचिए गिरफ्तार

बलौदाबाजार/पलारी, 25 नवम्बर 2025।
जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आमजनों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार प्रभावी सिद्ध हो रही है। समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं सटीक कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय सफलता मिल रही है।

इसी क्रम में 25 नवम्बर 2025 को समाधान सेल में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पलारी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर अवैध रूप से देशी मसाला शराब की बिक्री करने वाले 03 आरोपी शराब कोचियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

🔹 कार्रवाई का पूरा विवरण

समाधान सेल में सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध रूप से शराब की बिक्री हेतु गाँवों की ओर जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने

ग्राम कोसमंदी टेंगना नाला के पास गातापार मार्ग
और

ग्राम रसौटा पुलिया के पास मेन रोड
पर अलग-अलग स्थानों में घेराबंदी की।

पुलिस की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपी मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी मसाला शराब बरामद की गई।

🔹 जप्त शराब व वाहन

कुल 22.96 बल्क लीटर देशी मसाला शराब

कुल अनुमानित कीमत – ₹14,060

अवैध परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें

CG11 AW 6139

CG04 PC 0529

बरामदगी के आधार पर थाना पलारी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत दो पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया जा रहा है।

🔹 गिरफ्तार आरोपी

1. विजय बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमंदी

2. आकाश धृतलहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमंदी

3. हुमन लाल महिलांग, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गातापार

🔹 समाधान सेल की निरंतर सफलता

जिले में संचालित “समाधान सेल” आम नागरिकों को अपराध से जुड़ी सूचना देने का एक सुरक्षित और तीव्र माध्यम उपलब्ध करा रही है। कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस टीम प्रतिदिन अपराधियों पर नकेल कसी हुई है।

किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत दें—
➡ समाधान सेल हेल्पलाइन : 94792 20392

पलारी पुलिस की यह कार्रवाई साबित करती है कि जिला पुलिस प्रशासन अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर बनाए हुए है तथा आम जनता की सहभागिता से अपराध नियंत्रण अभियान और अधिक प्रभावी हो रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!