अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
सिद्धार्थनगर पुलिस ने त्रिलोकपुर से की कार्रवाई
सिद्धार्थनगर जिले की त्रिलोकपुर पुलिस ने अपहरण के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। यह कार्रवाई आज, 25 नवंबर 2025 को शिवनगर डिड़ई बाजार से की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में
थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 192/2025 के तहत धारा 87/137(2)/352/351 (3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त के खिलाफ की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पीड़िता को बरामद किया गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरजील अहमद पुत्र मोहम्मद खलील के रूप में हुई है। वह फूलपुर राजा वार्ड नंबर 8, मालवीय नगर, थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में त्रिलोकपुर थाने के उपनिरीक्षक अमित कुमार शाही और मुख्य आरक्षी नीरज तिवारी शामिल थे।







