A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में यूरिया खाद के लिए उमडी भीड़

भुतहवा सहकारी समिति पर किसान पहुंचे, सचिव ने बताया नियमानुसार किया जा रहा वितरण

सिद्धार्थनगर के इटवा विकास क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत जारी है। भुतहवा स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद मिलने की सूचना पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसान सुबह कड़ाके की ठंड में घंटों लाइन में लगकर खाद पाने के लिए मशक्कत करते दिखे।

IMG 20251126 093346

किसानों को जैसे ही सरकारी या गैर-सरकारी समितियों पर खाद उपलब्ध होने की जानकारी मिलती है, वे भोर में ही

पहुंच जाते हैं। ठंड में लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद भी कई बार उन्हें मुश्किल से यूरिया मिल पाती है।

श्रीराम यादव, धर्मपाल चौधरी, सहाहुल्लाह और अब्दुल रहीम जैसे किसानों ने बताया कि गेहूं सहित अन्य फसलों की बुआई के लिए यूरिया खाद अत्यंत आवश्यक है। समय पर खाद न मिलने से पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है, जिससे अंततः उपज में कमी आती है।

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल रहीम ने कहा कि यदि सरकार यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति समय पर सुनिश्चित करे तो किसानों को इतनी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सभी किसानों को मानक दर पर सरकारी और गैर-सरकारी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए और इसका सुचारु वितरण सुनिश्चित हो। साथ ही, बिचौलियों पर भी शिकंजा कसा जाए।

साधन सहकारी समिति के सचिव ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि समिति को पांच सौ बोरी यूरिया खाद प्राप्त हुई थी, जिसका वितरण नियमानुसार किया जा रहा है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!