A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबाड़मेरराजस्थान

मनरेगा सड़क कार्य की जांच रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल

राजनीतिक प्रभाव में मिथ्या व मनगढ़ंत जांच रिपोर्ट तैयार करने का आरोप

(भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनआवाज़ — वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज | जनहित की सशक्त पहचान — समृद्ध भारत समाचार पत्र)

✍️ रिपोर्ट: मांगीलाल पुत्र श्री पुनमाराम विश्नोई

संवाददाता — वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज / समृद्ध भारत समाचार पत्र ,पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता

Document 98 1Screenshot 2026 03 08 10 13 14 97

सोनड़ी (बाड़मेर)। ग्राम पंचायत सोनड़ी, पंचायत समिति सेड़वा, जिला बाड़मेर में महात्मा गांधी मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत सी.सी. इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण पी.एच.डी. सोनड़ी से किसान सेवा केंद्र देराम की ढाणी तक कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं आरटीआई एक्टिविस्ट मांगीलाल पुत्र श्री पुनमाराम विश्नोई द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर पंचायत समिति सेड़वा द्वारा विभागीय जांच कर 09 मार्च 2026 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

जांच रिपोर्ट के बिंदु संख्या 5 में उल्लेख किया गया है कि उक्त सड़क से 5–6 परिवार लाभान्वित होंगे, जबकि बिंदु संख्या 6 में यह लिखा गया है कि इंटरलॉकिंग सड़क पुराने किसान सेवा केंद्र तक स्वीकृत है तथा उसके पास देराम का मकान स्थित है।
शिकायतकर्ता मांगीलाल विश्नोई ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रभाव एवं अप्रोच के कारण उच्च स्तरीय अधिकारियों को भ्रामित करने तथा परिवादी को झूठा साबित करने के उद्देश्य से जांच रिपोर्ट मिथ्या एवं मनगढ़ंत रूप में तैयार की गई प्रतीत होती है।

उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन भेजकर जांच रिपोर्ट के बिंदु संख्या 5 एवं 6 के संबंध में विभाग से विस्तृत अभिलेखीय जानकारी मांगी जाएगी, जिससे अभिलेखीय तथ्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

मुख्य खबर
ग्राम पंचायत सोनड़ी, पंचायत समिति सेड़वा, जिला बाड़मेर में महात्मा गांधी मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत “सी.सी. इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण पी.एच.डी. सोनड़ी से किसान सेवा केंद्र देराम की ढाणी तक” कार्य को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं आरटीआई एक्टिविस्ट मांगीलाल पुत्र श्री पुनमाराम विश्नोई द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर पंचायत समिति सेड़वा द्वारा विभागीय जांच कर दिनांक 09 मार्च 2026 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी।

जांच रिपोर्ट के कुछ बिंदुओं को लेकर अब विवाद उत्पन्न हो गया है। रिपोर्ट के बिंदु संख्या 5 में यह उल्लेख किया गया है कि उक्त इंटरलॉकिंग सड़क से 5–6 परिवार लाभान्वित होंगे, जिस पर परिवादी द्वारा वास्तविक स्थिति को लेकर आपत्ति व्यक्त की गई है।
इसी प्रकार जांच रिपोर्ट के बिंदु संख्या 6 में यह उल्लेख किया गया है कि इंटरलॉकिंग सड़क पुराने किसान सेवा केंद्र तक स्वीकृत है तथा उसके पास देराम का मकान स्थित है, जबकि परिवादी का आरोप है कि किसान सेवा केंद्र स्वयं देराम के मकान की चारदीवारी के अंदर स्थित है, जिससे सार्वजनिक उपयोगिता प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

शिकायतकर्ता मांगीलाल विश्नोई ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रभाव एवं अप्रोच के कारण उच्च स्तरीय अधिकारियों को भ्रामित करने तथा परिवादी को झूठा साबित करने के उद्देश्य से जांच रिपोर्ट को वास्तविक स्थिति से भिन्न रूप में तैयार किया गया प्रतीत होता है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों और वास्तविक स्थल स्थिति के बीच विरोधाभास दिखाई देता है, जिससे पूरे प्रकरण की निष्पक्षता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन प्रेषित कर विभाग से जांच रिपोर्ट के बिंदु संख्या 5 एवं 6 से संबंधित विस्तृत अभिलेखीय जानकारी मांगी जाएगी, जिसमें सड़क से लाभान्वित बताए गए परिवारों का विवरण तथा किसान सेवा केंद्र की वास्तविक स्थिति से संबंधित अभिलेख उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मनरेगा योजना के अंतर्गत सार्वजनिक धन से किए जा रहे निर्माण कार्यों तथा सरकारी संसाधनों की वास्तविक सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़ा हुआ है।

अब पूरे प्रकरण में विभाग द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दिए जाने वाले जवाब तथा संभावित प्रशासनिक कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित हो गया है।

— रिपोर्टर: (मांगीलाल पुत्र श्री पूनमाराम जाति बिश्नोई)

पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट

ब्यूरो चीफ — वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र

(WHISTLEBLOWER & SOCIAL ACTIVIST)

(आर०टी०आई—क्रांतिकारी—भ्रष्टाचार विरोधी—समाजसेवी कार्यकर्ता)

{“अन्याय के खिलाफ — बुलंन्द आवाज” }

निवासी गाँव/पोस्ट – आदर्श सोनडी, ग्राम पंचायत – आदर्श सोनडी 

पंचायत समिति सेड़वा तहसील – सेडवा, जिला– बाड़मेर, राजस्थान —344704

मो० नं० 7424929297

Email ID – rtifightersonari@gmail.com 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!