A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

मकराना में तरुण की हत्या के विरोध में जताया आक्रोश

पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल व सुरक्षा प्रदान करने की रखी मांग

IMG 20260312 WA0051 2
उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते खटीक समाज के लोग

दिल्ली में होली के पर्व पर तरुण खटीक की निर्मम हत्या के मामले को लेकर मकराना शहर के खटीक समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है । गुरुवार को हत्या के विरोध में समाज बन्धुओ ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा मकराना उपखण्ड अधिकारी अंशुल सिंह बेनीवाल के मार्फत प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया । ज्ञापन में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल व सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी रखी गई । इस मौके पर खटीक समाज अध्यक्ष सुरेश बागड़ी, पूर्व अध्यक्ष गणपत साखला, बंशी खिंची, जगदीश खिंची, पृथ्वीराज नाराणिया, जानकी लाल टेपण, फूलचन्द परेवा, राजेश चावला, धर्माराम पहाड़ियाँ, ताराचन्द साखला, जसवंत चावला, आनन्द टेपण, पृथ्वीराज परेवा, श्रवण भागीरथ खिंची, पिन्टू, जितेन्द्र परेवा, आकाश, कजूराम, रामअवतार, राजूराम सहित कई मकराना खटीक मौजूद रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!