
संवाददाता विजय माजूमदर
वन्दे भारत न्यूज़ पखांजुर—–आवैध रूप से गांजा का परिवहन करने वाले आरोपी को पखांजूर पोलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।
श्री निखिल अशोक राखेचा (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला उ0ब0कांकेर के निर्देशन जिले मे नशे के विरुद्ध चल रहे उजियारा अभियान के तहत दिनांक 12.02.2026 को पखांजूर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम पीव्ही 21 दुर्गापुर का निवासी गुरूपद विश्वास, एक लाल काले रंग एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में जिसमें नंबर नही लिखा है, के डिग्गी में मादक पदार्थ गांजा छुपाकर बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन कर महाराष्ट्र की तरफ से ग्राम पेनकोडो के रास्ते अपने गांव पीव्ही 21 की ओर जा रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना पखांजूर से सहायक उप निरीक्षक बिन्दुलता देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम पीव्ही 37 रूपनगर चैक तिराहा मेन रोड़ में घेराबंदी कर आरोपी गुरूपद विश्वास पिता गणेश विश्वास उम्र 33 वर्ष ग्राम पीव्ही 21 दुर्गापुर थाना पखांजूर जिला कांकेर के कब्जे से बिना नंबर एचएफ डिलक्स मोटर सायकल के डिग्गी में 01 पिंक कलर का फूलदार झोला में प्लास्टिक झिल्ली के अंदर 885 ग्राम गांजा, तौल करने का इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, 01 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा- 20(बी)(ii)A के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया






