
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 14 फरवरी 2026
* समाचार *

—-> ‘आईसीसी टी20 विश्व कप(पुरुष), के22वें मैच में आज 14फरवरी 2026 शनिवार को आयरलैंड की टीम ने ओमान की टीम को 96रनों से हराकर इस विश्व कप की पहली जीत हासिल कर ली है। आज शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड और ओमान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 22वां मैच खेला गया। मैच में ओमान की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवर के खेल में 5विकेट गंवाकर 235 रन बनाए । यह इस टी20 विश्व कप का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में ओमान की टीम ने18ओवर में 139रन बनाकर आउट हो गई। लाॅकर्न टकर ने94रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयरलैंड के 235 रन का पीछा करते हुए ओमान के स्पिनर आमिर कलीम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हम्माद मिर्जा ने 46रन बनाए। आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने 3, मैथ्यू हम्मफरीज और बैरी मैकारथी ने दो दो विकेट लिए, लार्ज डाॅकरेल को एक विकेट मिला। ओमान की ओर से शकील अहमद ने तीन विकेट लिए, शाह फैजल और आमिर कलीम को एक एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है-:ओमान की टीम-: जतिंदर सिंह-कप्तान, आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विधायक शुक्ला- विकेटकीपर, नदीम खान, सुफायन महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद। । आयरलैंड की टीम-: राॅस अडायर, टिम टेकटर, हैरी टेकटर, लाकर्न टकर-विकेटकीपर/कप्तान, कर्टिस कैम्फर, जार्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकारथी ।मैथ्यू हम्म फ्रीज, जोशुआ लिटिल।





