
*महात्मा गांधी स्कूल टोडालड़ी में प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से*
जयपुर। आंधी तहसील के ग्राम पंचायत केलाकाबास की महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय टोडालड़ी में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी। विद्यालय प्रधानाचार्या बबीता कुमारी ने बताया कि प्रवेश हेतु 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अभिभावक शाला दर्पण पोर्टल या QR कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों की सूची 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद 25 मार्च को लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी तथा चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश कार्य 28 मार्च से शुरू होगा तथा नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होगा।




