A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पहाड़ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथरिया बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

अल्मोड़ा में दन्या थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें आरोपी ने लड़की के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। जिसे वो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। आरोपी ने लड़की को जान से मार देने की भी धमकी दी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले के लिए विशेष टीम गठित की। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो

दरअसल 12 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ सुहैल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटोज वायरल करने की भी धमकी दी।

वायरल करने की दी धमकी

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (M) और 351 (3) के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की धारा 5 (1)/6 के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी सुहैल को किया गिरफ्तार

इसी बीच आज आरोपी सुहैल को चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की तरफ जाते हुए दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!