A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व मे पुलवामा के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया l

पुलवामा के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। यह हमला पाकिस्तानसमर्थितआतंकवादियों द्वारा किया गया था, जिसने पूरे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया। इस अमानवीय कृत्य में शहीद हुए जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने वीर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमला करना आतंकवादियों की बुजदिली और मानवता के प्रति उनकी घृणित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते। उनका साहस, पराक्रम और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा कास्रोतहैआतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी और देश का प्रत्येक नागरिक अपने वीर जवानों के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र उनके साथ है और उनके बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देगा।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेशभाजपा कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि भारत की सेना का मनोबल अटूट है और आतंकवादियों को उनके कुकर्मों का करारा जवाब मिलता रहेगा। हम सबका कर्तव्य है कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा करें और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखें श्रद्धा सुमन करने वाले में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग मिराज अहमद वेद ब्यास पांडे गोपाल प्रसाद यादव राजू मिश्रा डॉ अशोक संतोष कुमार श्याम किशोर मिश्रा धीरज कुमार आकाश कुमार मंटू कुमार महेश यादव बबलू गुप्ता सहित

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गायजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!