
गया, 14 फरवरी 2026, अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अद्यतन स्थिति के संबंध में जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय प्रकोष्ठ में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति बच्चों के छात्रवृत्ति को लंबित रखने से बच्चों की पठन-पाठन में कठिनाई होती है। डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आपके क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालय में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की मामला जहां भी 100 से अधिक पेंडिंग है, उन संबंधित विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रधान अध्यापक/ प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण पूछे साथ ही संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध करवाये। किसी भी हाल में बच्चों की छात्रवृत्ति लंबित नहीं रखी जानी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि जिस समय बच्चे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं, इस दौरान सेम टाइम में उन आवेदनों को निपटारा किया जाना है। विद्यालय एवं महाविद्यालय के स्तर से उन आवेदनों को कमेटी लेवल अर्थात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से सत्यापित होते हुए जिला शिक्षा कार्यालय को भिजवाएं, जिसके पश्चात उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में उन सभी छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा होती है इसके पश्चात बच्चों को छात्रवृत्ति दी जानी होती है।
वैसे कॉलेज विद्यालय जहां पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित 100 से अधिक आवेदन लंबित है उन विद्यालय का नाम निम्न है:- गया कॉलेज गया, एसएमएसजी कॉलेज शेरघाटी, मगध विश्वविद्यालय, गया कॉलेज गया, केपीएस कॉलेज, एमएसवाई कॉलेज, एसएसवाई कॉलेज, संजय गांधी महिला कॉलेज, केदारनाथ हाई स्कूल तरवा, जग्गू लाल हाई स्कूल कुजापी, चंद्रशेखर हाई स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल कोच, जगजीवन कॉलेज, एसएनएस कॉलेज टिकारी शामिल है।
जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इन संबंधित विद्यालय महाविद्यालयों से स्पष्टीकरण पूछते हुए लंबित छात्रवृत्ति के आवेदनों को तेजी से समाधान करवाये।
इसके पश्चात गया जिले में डिग्री कॉलेज निर्माण की समीक्षा में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध करवाये ताकि डिग्री कॉलेज चालू कराया जा सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़






