A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

आज 70% गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने के निर्देशः बिजनौर DM ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, बीएलओ से लिया फीडबैक

Bijnor

बिजनौर की जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कम प्रगति वाले केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ और सहयोगी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आज शाम तक कम से कम 70 प्रतिशत गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान, जिलाधिकारी ने बिजनौर के सभी नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा वितरित अपना और अपने परिवार का गणना प्रपत्र (Enumeration Form- EF) तत्काल भरकर बीएलओ को जमा करा दें। जिलाधिकारी ने सचेत किया कि यदि गणना प्रपत्र समय पर जमा नहीं किए गए, तो मतदाता सूची में उनके नाम शामिल नहीं होंगे। इससे वे अपने मताधिकार से वंचित रह जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे, जिनके हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे गणना प्रपत्र भरने से न चूकें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!