A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

एसडीएम-बीएसए ने बीएलओ को शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए

एसडीएम-बीएसए ने बीएलओ को शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए

चित्रकूट 1 दिसंबर 2025

एसडीएम-बीएसए ने बीएलओ को शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट मऊ में 89.48% मतदाता गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंगः
एसडीएम-बीएसए ने बीएलओ को शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
मऊ चित्रकूट के मऊ तहसील क्षेत्र की विधानसभा 237 मानिकपुर में मतदाता गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य तेजी से जारी है। अब तक कुल 89.48 प्रतिशत गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग पूरी हो चुकी है। कुल 98 बूथों पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन और बेसिक शिक्षा अधिकारी बी. के. शर्मा ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की। उन्होंने गणना पत्रकों के गुणवत्तापूर्ण और शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी मतदाता गणना पत्रक भरने से छूटे नहीं।

इस उद्देश्य से तहसील के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बूथों पर पहुंचकर तथा गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है।

उपजिलाधिकारी स्वयं लोगों को फॉर्म भरने का सही तरीका समझा रहे हैं और मौके पर ही फॉर्म भरकर भी दिखा रहे हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन और बीएसए के अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी रामनगर, हरिओम गुप्ता एबीएसए रामनगर, एबीएसए मऊ,

तहसीलदार मऊ राम सुधार और नायब तहसीलदार पारुल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!