A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकास खंड मिठौरा  के अंतर्गत बहुउद्देशीय  ग्रामीण सहकारी समिति  दरहटा में आज खाद के संकट को लेकर किसानों ने किया जाम

IMG 20251201 222053

महराजगंज/मिठौरा

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा  के अंतर्गत बहुउद्देशीय  ग्रामीण सहकारी समिति  दरहटा में आज खाद के संकट को लेकर किसानों के सब्र का बांध टूट गया। किसान लंबे समय से खाद के लिए परेशान थे जिसको लेकर आज किसानों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया एवं सहकारी समिति के प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। आपको बता दें कि किसानों ने आरोप लगाया है कि समिति के कर्मचारी कई महीनों से उन्हें खाद के लिए टाल मटोल कर रहे थे, जिसे लेकर आज स्थिति और भी विकट हो गई। गुस्साए किसानों ने बताया कि आज सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक सहकारी समिति पर एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ था, जिसके चलते वितरण पूरी तरह बंद रहा जिसे लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ गया। फ़सल बर्बाद होने के डर से प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि समय पर खाद न मिलने से उनकी फसलें खराब होने का  खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समिति में मनमानी और  लापरवाही व्याप्त है, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!